हापुड़, नवम्बर 29 -- कांग्रेस पार्टी के सेवादल शीर्ष संगठन द्वारा पिलखुवा नगर के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेंद्र गुप्ता, पूर्व महासचिव विकास त्यागी और नरेश कर्दम को कांग्रेस सेवादल का प्रदेश सचिव, मुकेश कौशिक को सेवादल का जिला संघठक नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के उपरांत महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि भी मनाई गई। पूर्व जिला अध्यक्ष मिथुन त्यागी ने बताया कि कांग्रेस सेवादल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का एक स्वयंसेवी संगठन है, जिसकी स्थापना 1924 में हुई थी। यह राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया था और आज भी कांग्रेस का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका उद्देश्य समाज सेवा करना और कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों को बढ़ावा देना है। शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने सेवा दल के बारे में बताया। अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष नरेश भाटी ने ज्योतिब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.