प्रयागराज, जनवरी 30 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को 78वें बलिदान दिवस पर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी के नेतृत्व में बालसन चौराहा स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, मुकुंद तिवारी, सुधाकर तिवारी, हरिकेश त्रिपाठी, नयन कुशवाहा, संजय तिवारी, परवेज़ सिद्दीकी, राकेश श्रीवास्तव, अफरोज आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी यमुनापार की टीम की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सुशील तिवारी, जितेन्द्र कुमार राय, अरुण चौरसिया, अवनीश कोल, डॉ राधेश्याम यादव आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...