एटा, फरवरी 25 -- बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज और उनके शिष्यों का मुख्यमंत्री द्वारा अपमान करने पर आक्रोश जताया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एक प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष आशिफ हुसैन भोले ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज एवं उनके शिष्यों का अनुचित अपमान करते हुए प्रताड़ित किया है। जिसका अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे अनुचित व्यवहार एवं गलत कार्य का संज्ञान लेकर व समुचित निर्णय लेकर, कार्रवाई को कृत्य को रोकने का कार्य किया जाए। संजय, डॉ. सुर...