कांग्रेसियों ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 24 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शहर कोतवाली में पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ तहरीर दी है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो को देखा गया जिसमें उन्नाव में आयोजित एक कार्यकम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना राष्ट्रगान के दौरान उनके मंच से नीचे उतरकर कार्यक्रम स्थल से जाने का दृश्य दिखायी दे रहा है। इससे राष्ट्रगान के सम्मान एवं संवैधानिक गरिमा से संबंधित प्रश्न उठे हैं। इससे देशवासियों और उनकी भावनायें आहत हुयी हैं। इस दौरान पार्टी नेता अनिल मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, वीरेंद्र मिश्रा, राकेश सागर, वसीमुज्जमा खां, विनोद वर्मा, अतीक सलमानी, अशोक राठौर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: राष्ट्रगान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.