कौशाम्बी, मार्च 17 -- कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मंगलवार को मनरेगा मजदूरी भुगतान न होने को लेकर विकास भवन परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान मनरेगा मजदूरों को 75 दिनों से मजदूरी भुगतान न होने का आरोप लगाते हुए सीडीओ के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मंझनपुर विकास भवन में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश मनरेगा योजना अंतर्गत कार्य करने वाले लगभग 1 करोड़ मजदूर परिवारों का पिछले 75 दिनों से मजदूरी का भुगतान नहीं किया है। प्रदर्शन के करते हुए सीडीओ के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूरों का अधिकार छीन रही है उन्हें उ...