पीलीभीत, मार्च 18 -- पीलीभीत। उप्र कांग्रेस के आवाहन पर जिलाध्यक्ष हरप्रीत पाल सिंह चब्बा और शहराध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार के नेतृत्व में मनरेगा की मजदूरी न दिए जाने पर विकास भवन कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकार्ता कचहरी तिराहे पर एकत्र होकर जुलूस की शक्ल में विकास भवन पहुंचे। यहां प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत पाल सिंह चब्बा ने कहा कि केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ सरकार को लेकर नाराजगी जताई। कहा कि मनरेगा के अंतर्गत करीब एक करोड़ मजदूर परिवारों को पिछले 75 दिनों से उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। आज की तारीख में लगभग दो हजार करोड़ रुपये का मनरेगा भुगतान लंबित है। इसके साथ ही इस योजना को जमीनी स्तर पर लागू करने वाले ग्राम रोजगार सेवकों सहित लगभग 40,000 संविदाकर्मियों को भी पिछले आठ महीनों से औस...