कोडरमा, मई 21 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा झुमरी तिलैया स्थित साहू धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने बताया कि झारखंड प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रजक ने की, जबकि संचालन नगर परिषद अध्यक्ष संजय सेठ ने किया। जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी। प्रदेश सचिव मनोज सहाय पिंकू एवं चंद्र भूषण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा एवं जनता के अधिकारों की लड़ाई मज...