आगरा, अगस्त 21 -- भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्म दिवस को जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। शहर के क्रिश्चियन मिशन अस्पताल में बुधवार को कांग्रेस पदाधिकारियों ने रक्तदान किया। अस्पताल में भर्ती रोगियों को फल भी वितरित किए। जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि राजीव गांधी ने जनहित के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाईं। एआईसीसी सदस्य मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश में पंचायती राज अधिनियम लागू कर ग्रामीण विकास को गति दी। सद्भावना दिवस के मौके पर मिशन अस्पताल में शिवम वार्ष्णेय, सुरजीत, दीप कुमार पांडेय, विजय सिंह, मुहम्मद दानिश, राजा सलमानी, आत्माराम भारद्वाज, गामाभाई, अजयप्रताप मिश्रा आदि ने रक्तदान किया। कार्यक्रम के संजोजक अमित यादव भैइयू, डा. नीना ...