हरिद्वार, दिसम्बर 26 -- अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। शुक्रवार को हुई प्रेसवार्ता में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगा। साथ ही, कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच केवल सीटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से ही संभव है। गर्ग ने तंज कसा कि भाजपा सरकार कौरवों की सभा बन चुकी है, जहां दुशासन अत्याचार करता है और बाकी ताली बजाते हैं। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले ही बेटियों का शोषण कर रहे हैं। जिस कथित ऑडियो में कुछ लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, उनको तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने यमकेश्वर स्थित वनंतरा रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाकर साक्ष्य मिटाने के आरोप में भी जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग उठाई। कांग्रेस नेता मुरली मनोहर ने कहा कि उत्त...