गोरखपुर, जनवरी 29 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री आईसीसी सदस्य डॉ. सैय्यद जमाल ने कहा कि देश के स्वाभिमान को सर्वोपरि रखते हुए अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आज़ाद कराने में महात्मा गांधी के नेतृत्व और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ नेता डॉ. रत्नेश ठाकुर भट्ट, सुरेश प्रसाद चौधरी एडवोकेट, पीसीसी सदस्य धरमराज चौहान एडवोकेट, जिला कांग्रेस महामंत्री अनवर हुसैन, महानगर कांग्रेस महामंत्री जलालउद्दीन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.