कांग्रेसियों ने मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि, चढ़ाए श्रद्धा के फूल
भागलपुर, मई 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि और बिहार प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष स्व. सदानंद सिंह की जयंती गुरुवार को जिला कांग्रेस भवन में मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रखने के बाद राजीव गांधी और सदानंद सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला प्रभारी राहुल सिंह चौहान ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक भारत की दिशा देने का कार्य किया। वहीं सदानंद सिंह ने बिहार में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और जनसरोकार की राजनीति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन राजेश रंजन राजू ने किया। जबकि इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.