संभल, जनवरी 31 -- कांग्रेसजन ने फब्वारा चौक पर शुक्रवार को महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी पुण्यतिथि मनाई और श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, वह भारत की आत्मा हैं। हर भारतीय में आज भी जीवित हैं। सत्य, अहिंसा और निडरता की शक्ति बड़े से बड़े साम्राज्य की जड़ें हिला सकती हैं। पूरा विश्व उनके इन आदर्शों से प्रेरणा लेता है। महात्मा गांधी: सत्य और अहिंसा के पुजारी उनका संपूर्ण जीवन सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित था। उन्होंने बिना किसी हथियार के ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक अहिंसक आंदोलन खड़ा किया और भारत को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका विश्वास था कि अहिंसा सबसे शक्तिशाली हथियार है और इससे दुनिया में किस...