हापुड़, मई 27 -- जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को अतरपुरा स्थित पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर उनकी 61वीं पुण्यतिथि मनाई। कांग्रेसियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद करते हुए कहा कि नेहरू जी आधुनिक भारत के निर्माता थे। जिस देश में सुई नहीं बनती थी, उस देश में रेल, भेल, सड़क, बांध, इसरो और हवाई जहाज बनाने का काम नेहरू जी के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने किया। कांग्रेस के जिला कॉर्डिनेटर पौरुष शर्मा ने कहा कि देश को आधुनिक भारत बनाने का सपना पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू ने देखा था। शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने भारत को सोने की चिड़िया बनाने का सपना देखा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.