बागपत, मई 28 -- मंगलवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर की मंगलवार को पुण्यतिथि मनाई गई। शहर के मुख्य बाजार में स्थित उनकी प्रतिमा पर शहर कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। देश के विकास में उनके द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामहरी पंवार ने कहा किसान गरीब मजदूर वंचितों के मसीहा पंडित नेहरू ने ऐसे समय पर सत्ता संभाली, जब देश चौतरफा खाली था। उन्होंने कृष...