देवघर, सितम्बर 26 -- जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी देवघर द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश की अगुवाई में मनाई गई। मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह एक प्रखर अर्थशास्त्री और कुशल प्रशासक थे। उन्होंने अपनी दूर दृष्टि और ईमानदारी से देश को आर्थिक मजबूती प्रदान की व भारत की पहचान वैश्विक स्तर पर बनाई। जब पूरे विश्व में आर्थिक मंदी छाई थी, तो प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के आर्थिक नीति के कारण हिन्दुस्तान में मंदी का कोई असर नहीं हुआ। उनका सरल व्यक्तित्व, सादगी और देशहित के प्रति समर्पण हम सबके लिए प्रेरणादायी है। कांग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.