जौनपुर, मई 31 -- जौनपुर, संवाददाता। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को इंदिरा भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई गई। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की कुशल प्रशासिका, न्यायप्रिय शासक और आदर्श नारी के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उनके शासनकाल में कृषि, व्यापार, शिक्षा, जलाशयों और सड़कों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए, जिससे उन्हें देशभर में सम्मान मिला।आरिफ खान ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण की समर्थक थीं। यह भी पढ़ें- न्याय और जनसेवा की प्रतिमूर्ति थीं अहिल्याबाई होल्कर उ...