कौशाम्बी, मई 31 -- नगर पंचायत चरवा स्थित कैंप कार्यालय में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई। कार्यक्रम में उनके व्यक्तित्व, सुशासन और जनकल्याणकारी कार्यों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की ऐसी अद्वितीय शासिका थी, जिन्होंने जनहित, सुशासन और लोककल्याण की नीतियों से अलग पहचान बनाई। उन्होंने देशभर के तीर्थस्थलों पर मंदिरों, घाटों और धर्मशालाओं का निर्माण व जीर्णोद्धार कराया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1780 में काशी विश्वनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के साथ ही सोमनाथ, गया, बद्रीनाथ, केदारनाथ, रामेश्वरम और द्वारका समेत कई धार्मिक स्थलों के विकास में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।अहिल्याबाई यह भी पढ़...