हजारीबाग, मार्च 22 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत रत्न से सम्मानित भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की 67 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह जिला कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष निसार खान ने कहा कि स्वाधीन भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद जो अरबी फारसी के विद्वान थे। उन्होंने स्वाधीनता संग्राम में, इसी सदी के प्रारंभ में ही कूद पड़े थे। प्रथम और द्वितीय महायुद्धों के काल में कारावास भुगतने वाले संभवत: वे ही एक मात्र नेता थे ।स्वराज के लिए आंदोलन में वे सदा अग्रणी रहे । सह अस्तित्व पर जबरदस्त विश्वास रखने वाले नेताओं में वे प्रमुख थे । मौके पर पूर्व जिलाध्य...