महाराजगंज, फरवरी 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद मामले को लेकर कांग्रेसियों ने अपनी आवाज बुलंद की। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर कांग्रेसियों ने शंकराचार्य व उनके शिष्यों पर यौन शोषण का केस दर्ज कराए जाने को गलत ठहराया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह की अगुवाई में कांग्रेसियों ने प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा की। कांग्रेसियों ने कहा कि प्रधानमंत्री को उत्तर प्रदेश के इस मामले में अविलंब हस्तक्षेप करना चाहिए। कहा कि प्रयागराज के कुंभ मेले के दौरान मौनी अमावस्या के महत्वपूर्ण स्नान पर्व पर शंकराचार्य एवं उनके शिष्यों के साथ प्रशासन द्वारा मारपीट की गई और नन्हें बटुकों की चोटी खींचकर पीटने का निन्...