सिद्धार्थ, अप्रैल 6 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिला कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई गई। इस दौरान कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अनिल सिंह ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का सारा जीवन ऊंच-नीच एवं जाति-पात की खाई मिटाने के लिए संकल्पित रहा। सामान्य परिवार में जन्म लेने के बाद उन्होंने शून्य से जीवन शुरू कर अपने सादगी भरे जीवन एवं कर्म के आधार पर भारत के उप प्रधानमंत्री जैसे सर्वोच्च शिखर वाले पद पर पहुंच कर भी देश को अग्रणी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि सन 1908 में बिहार के आरा जनपद के चनदवा गांव में जन्म लिए जगजीवन राम लोकतंत्र के जीवंत एवं अडिग स्तंभ बनकर अपने आप को स्थापित किया। कांग्रेस में उनका स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.