गाज़ियाबाद, अप्रैल 5 -- गाजियाबाद। कांग्रेसियों ने रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व उप प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्री स्व. बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष सतीष शर्मा ने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने 1971 के युद्ध में रक्षामंत्री के रूप में भी उनकी भूमिका बेहतरीन रही। उन्हें प्यार से बाबू जी कहा जाता था। पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, सुरेंद्र शर्मा, हाजी खुर्शीद, जयवीर सिंह, राज कुमार शर्मा, महफूज अली और विनोद धामा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...