संभल, अप्रैल 6 -- तरीन कैंपस चौधरी सराय में रविवार को शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आधुनिक भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई गई। बाबू जगजीवन राम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते पुष्पांजलि दी गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। पूर्व जिलाध्यक्ष कोऑर्डिनेटर विजय शर्मा ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का संसदीय जीवन में राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण बेमिसाल रहा। शहर अध्यक्ष किशोर गौतम ने कहा कि सदियों से शोषित और पीड़ित दलित, मजदूर के मूलभूत अधिकारों की रक्षा के लिए जगजीवन राम द्वारा किए गए कानूनी प्रावधान ऐतिहासिक हैं। उन्होंने कभी भी अन्याय से समझौता नहीं किया और दलितों के सम्मान के लिए हमेशा संघर्षरत रहे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एससी विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.