बागेश्वर, जनवरी 12 -- विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभागीय वनाधिकारी का घेराव किया। उन्होंने कहा कि शहर से गांव तक लोग जंगली जानवरों से भयभीत हैं। मनकोट में महिला को गुलदार ने मार दिया, लेकिन वन विभाग ने तीन दिन के बाद पुष्टि की। फिर भी यह नहीं बताया कि गुलदार ने ही महिला को मारा था। ऐसे में वन विभाग कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं। उन्होंने मुआवजा राशि 25 लाख करने तथा एक व्यक्ति को सराकरी नौकरी देने की मांग की है। सोमवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट के नेतृत्व में कांग्रेस वन विभाग पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी की तथा डीएफओ को कक्ष से बाहर बुलाया तथा उनका घेराव किया। कहा कि जिले में गुलदार, जंगली सुअर, भालू, बंदर आदि का आतंक बना हुआ है। जंगली जानवरों से लोग भयभीत हैं। किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान हो रहा है। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.