सिद्धार्थ, नवम्बर 3 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन कर किसानों की बर्बाद हुई फसल के मुआवजा एवं दैवी आपदा राहत प्रदान करने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 30 और 31 अक्टूबर को जिले में हुई बेमौसम बारिश से किसानों की धान, आलू, तिलहन व सब्ज़ियों की फसलें बर्बाद हो गईं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। सरकार को चाहिए कि शीघ्र ही सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को फसल नुकसान का उचित मुआवज़ा दे और दैवी आपदा राहत प्रदान करें। ताकि हमारे अन्नदाता किसान भुखमरी का शिकार न हों और अगली बुवाई के लिए तैयार हो सकें। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि बिना विलंब राहत राशि वितरित करे और बीमा कंपनियों से भी किसानों का...