फिरोजाबाद, जुलाई 21 -- लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के आह्वान पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष यश दुबे के नेतृत्व में मंगलवार को नारायण महाविद्यालय से छात्र आक्रोश पैदल मार्च निकाला गया। नारायण कॉलेज से शुरू होकर नगर पालिका स्थित गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माला पहनाकर किया। कांग्रेसी नेता, अन्य लोग हाथों में लिखी हुई तख्तियां लेकर चल रहे थे। वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देने की मांग कर रहे थे। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष यश दुबे ने कहा कि अब छात्र सड़कों पर उतर आया है तथा यह युवा वर्ग सरकार की जड़ों को हिला कर रख देगा। यह भी पढ़ें- एनएसयूआई ने लाठीचार्ज को बताया लोकतंत्र की हत्या कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश गौड़ ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की हठधर्मिता के आगे मासूम बच्चों की आवाज...