गाज़ियाबाद, अगस्त 20 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। कांग्रेसियों ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई। इस दौरान जिला, महानगर, युवा समेत ब्लॉक कार्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। पुराना बस अड्डा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने देश को आधुनिकरण से जोड़ा था। उन्होंने ही तकनीक के क्षेत्र में देश को आगे बढ़ाया था। हर कांग्रेसी को उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री सबसे कम उम्र के युवा प्रधानमंत्री थे। वे कंप्यूटर क्रांति के जनक है। यह भी पढ़ें- राजीव गांधी की जयंती पर दुमका कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि उन्होंने देश को आगे बढ़ाने के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की ...