मेरठ, अप्रैल 13 -- बुढ़ाना गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय में रविवार को शोक सभा हुई। इसमें कांग्रेसियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं मेरठ से दो बार सांसद रही मोहसिना किदवई के निधन पर शोक जताया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने, संचालन सलीम पठान ने की। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मोहसिना किदवई द्वारा समाज और पार्टी के हित में किए गए कार्यों को याद किया। शोक सभा में पूर्व जिला अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, आदित्य शर्मा, योगेंद्र सिंघल, प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा, राकेश मिश्रा, महेंद्र गुर्जर, कमल जायसवाल, सलीमुद्दीन, शाह, रीना शर्मा, पीयूष रस्तोगी, सचिन शर्मा, मतीन अंसारी, निसार अब्बासी, राकेश शर्मा, तेजपाल डाबका, प्रेम प्रकाश शर्मा...