बुलंदशहर, अप्रैल 13 -- पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहसिना किदवई के निधन पर सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि मोहसिना किदवई का पूरा जीवन जनता की सेवा और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में समर्पित रहा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री रहते हुए देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया और यूपी में कांग्रेस को मजबूती देने में उनकी भूमिका अतुलनीय रही। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, प्रशांत बाल्मिकी, नईम मंसूरी, चंद्रपाल सिंह, मुनीर अकबर, डा. एसडी शर्मा, नईम मंसूरी, देश दीपक भारद्वाज, भजन लाल विमल, चंद्रपाल सिंह, सादि...