संभल, जनवरी 31 -- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा चौधरी सराय स्थित तरीन कैंपस पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शिव किशोर गौतम ने कहा कि गांधी जी ने जो धैर्य असहयोग आंदोलन, चंपारण सत्याग्रह आदि में दिखाया वह संपूर्ण भारत के समस्त वासियों के लिए एक अमूल्य धरोहर है। कांग्रेस प्रवक्ता फाजिल अंसारी ने कहा कि गांधी जी कोई व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार हैं। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुशीर खां तरीन ने भी संबोधित किया। इरफान खान, शफी सैफी, मोअज्जम, रईस मसूदी, दानिश, डॉ. मरगूब, डॉ. फरहत, रिजवान, शीशपाल, खदीजा परवीन, मेहताब आलम तुर्की आदि मौजूद रहे।

हिंद...