हापुड़, मई 27 -- जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने अतरपुरा चौराहा स्थित देश के प्रथम व पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर उनकी 63वीं पुण्यतिथि मनाई। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे और स्वतन्त्रता के पूर्व और पश्चात की भारतीय राजनीति में केन्द्रीय व्यक्तित्व थे। महात्मा गांधी के संरक्षण में वह भारतीय स्वतन्त्रता आंदोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे और उन्होंने 1947 में भारत के एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर 1964 तक अपने निधन तक भारत का शासन किया। शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि जब गांधीजी ने पंडित नेहरू को उनके राजनीतिक वारिस और उत्तराधिकारी के रूप में अभिस्वीकार किया। यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि: याद किये गये पंडित जवाहरलाल नेहरू प्रधानमन्त्री के...