कांग्रेसियों ने दी 'मिसाइल मैन' को श्रद्धांजलि
कौशाम्बी, जुलाई 27 -- नगर पंचायत चरवा में सोमवार को भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष गौरव पांडेय ने किया। गौरतलब है कि 27 जुलाई को पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि होती है। गौरव पांडेय ने कहा कि डॉ. कलाम देश के महान वैज्ञानिक, दूरदर्शी विचारक और युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में महत्वपूर्ण योगदान देकर भारत को मिसाइल एवं अंतरिक्ष तकनीक के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई। यह भी पढ़ें- भारत को आत्मनिर्भर बनाने को समर्पित था मिसाइल मैन का जीवन बैलिस्टिक मिसाइल और प्रक्षेपण यान तकनीक के विकास में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.