रिषिकेष, जनवरी 31 -- कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत शनिवार को नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। इसके जरिये जीरामजी बिल की खामियों को गिनाते हुए लोगों को जागरूक किया गया। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर मनरेगा बजट में कटौती और योजना के मूलस्वरूप से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। कुड़ियाल गांव में आयोजित नुक्कड़ सभा में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि मनरेगा करोड़ों गरीब परिवारों की आजीविका की रीढ़ है। केंद्र सरकार नाम बदलने और बजट कम करने जैसे कदम उठाकर इसे समाप्त करने की साजिश रच रही है, जिसे कांग्रेस सफल नहीं होने देगी। कहा कि आने वाले दिनों में डोईवाला की सभी ग्राम पंचायतों में चौपाल और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि मनरेगा कोई खैरात नहीं, बल्कि संविधान द्वारा गरीबों को दिया गय...