अमरोहा, फरवरी 10 -- सैदनगली। कांग्रेसियों ने मंगलवार को कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय पर देश के पूर्व गृह राज्य मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे राजेश पायलट की जयंती पर उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने कहा कि स्व.राजेश पायलट किसान, मजदूर, नौजवानों की सशक्त आवाज थे। उन्होंने हमेशा आम आदमी के हितों की लिए संघर्ष किया। इस दौरान डॉ. अहमद मुर्तजा, राजपाल सैनी, हसनपुर ब्लाक अध्यक्ष हरिओम पुष्कर, मनोज कटारिया, सोनूपाल, मशकूर अंसारी, हरस्वरूप, दीपक गौतम, ललित चौधरी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...