रामपुर, जुलाई 7 -- मिलक। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के प्रकरण को लेकर मंगलवार को कांग्रेसियों ने सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता क्षेत्र के ग्राम तिराह में स्थित ब्लॉक अध्यक्ष जिवेन्द्र सिंह गंगवार के आवास पर एकत्र हुए और श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विरोध में एक सद्बुद्धि पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिसके बाद गांव स्थित शिव मंदिर पहुंचकर पहुंच कर यात्रा का समापन किया गया। कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यदुवंशी ने कहा कि भगवान श्री राम करोड़ों देशवासियों की आस्था विश्वास और मर्यादा के प्रतीक हैं उनके नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा समर्पित एक-एक रुपया की पवित्रता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है यदि रामलाल नाम पर जुटाए गए चंदा चढ़ावा और चोरी के आरोप हैं तो यह केवल आर्थिक अपराध नहीं है बल्कि करोड...