बदायूं, मार्च 12 -- बदायूं। देश विदेश में प्रसिद्ध हजरत बदरुद्दीन साह विलायत रहमतुल्ला अलेह( छोटे सरकार )के नाम से मशहूर दरगाह पर अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन हाजी नुसरत अली एवं पीसीसी सदस्य जिला उपाध्यक्ष चौधरी बफाती मियां ने दरगाह पहुंचकर गुल एवं चादरपोशी की। जिला उपाध्यक्ष जाहिद सिद्दीकी, प्रदेश सचिव जाविर जैदी, जिला सचिव अहमद अमजदी, अवनीश यादव, रफीउद्दीन, दरगाह शरीफ के पीरजादा मंजर हुसैन, सरताज हुसैन, जावेद अली ने दरगाह पर दुआ मांगी। दुआ मांगने के दौरान कहा हमारे मुल्क में अमन, चैन, तरक्की, खुशहाली, भाईचारा बना रहे और हमारे देश से गरीबी दूर हो बीमारी दूर हो कर्ज का बोझ कम हो और महंगाई बेरोजगारी दूर हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...