शामली, मई 27 -- शामली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय किसानों ने बुधवार को राष्ट्रपति के नाम एसडीएम न्यायिक हामिद हुसैन को ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने, पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने तथा एनटीए एवं शिक्षा मंत्री को बर्खास्त किए जाने की मांग उठाई। साथ ही ऊदपुर सहकारी समिति के सचिव आशीष चौधरी को बहाल किए जाने की मांग भी की गई। कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने आरोप लगाया कि ऊदपुर सहकारी समिति के सचिव आशीष चौधरी को झूठी शिकायत के आधार पर निलंबित कराया गया है। किसानों का कहना था कि सचिव ने समिति के चेयरमैन के करीबी लोगों को खाद देने से मना कर दिया था। यह भी पढ़ें- गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग आरोप है कि चेयरमैन के कुछ करीबी खाद व दवाई की दुकान संचालित करते हैं और समिति से खाद खरीदकर किसानों को...