रुद्रपुर, अगस्त 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर मुख्यमंत्री के गदरपुर दौरे के दौरान पुलिस पर अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की और संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत में कहा गया कि 31 जुलाई को मुख्यमंत्री के गदरपुर दौरे के दौरान राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की महासचिव शिल्पी अरोरा के साथ नगर हित से जुड़े 12 सूत्रीय मांगपत्र को सौहार्दपूर्ण ढंग से मुख्यमंत्री को सौंपना चाहते थे। आरोप है कि गदरपुर और आसपास के थानों की पुलिस ने उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने से रोक दिया और उनके साथ धक्का-मुक्की व अभद्रता की। इस दौरान उन्हें और शिल्पी अरोरा को चोटें भी आईं। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि दोनों को जबरन कोतव...