रिषिकेष, मार्च 20 -- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिन्दू नवसंवत्सर एवं चैत्र नवरात्र के अवसर पर देवी माता मंदिर में पूजा-अर्चना और बाजार भ्रमण किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को हिन्दू नव वर्ष कैलेंडर बांटकर शुभकामनाएं भी दीं। शुक्रवार को छिद्दरवाला बाजार समीप दुर्गा मंदिर में कांग्रेसियों ने पूजा अर्चना की। उसके बाद बाजार भ्रमण कर क्षेत्रवासियों को हिन्दू नव वर्ष कैलेंडर बांटे। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि हिन्दू नवसंवत्सर केवल एक तिथि नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और नवचेतना का प्रतीक है। चैत्र नवरात्रि हमें शक्ति, सकारात्मकता और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। स्थानीय व्यापारी कमल रावत व सालिगराम शास्त्री ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज में आपसी जुड़ाव मजबूत होता है और त्योहारों की खुशी सबके बीच साझा हो...