हल्द्वानी, सितम्बर 2 -- कालाढूंगी। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ दलित नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रति कथित रूप से अपमानजनक कृत्य किए जाने के विरोध में बुधवार को कालाढूंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में तहरीर देकर संबंधित लोगों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिंमवाल, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सतीश नैनवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष पांडे, रमेश पांडे, पूर्व प्रमुख भोला भट्ट, प्रदेश महामंत्री संजय किरौला, नगर अध्यक्ष रोहित बुढ़लाकोटी आदि रहे। यह भी पढ़ें- खड़गे के कथित अपमान के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, एसपी देहात कार्यालय पहुंचकर दी त...