बिजनौर, जनवरी 13 -- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर केक काटा और प्रियंका गांधी को हैप्पी बर्थ-डे बोला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया और सांसद प्रियंका गांधी के दीर्घायु की कामना की। सोमवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित केक काटा गया और सांसद प्रियंका गांधी के दीर्घायु की कामना की गई। कार्यालय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष हेनरीता राजीव सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी ने देश को 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' जैसा सशक्त नारा देकर भारत की महिलाओं में आत्मविश्वास जगाया है। यह नारा सिर्फ एक राजनीतिक संदेश नहीं, बल्कि महिलाओं को आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के लिए खड़े होने की प्रेरणा है। इससे महिला सशक्तिकरण की नी...