देहरादून, अप्रैल 28 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर विधानसभा कूच किया। विस घेराव जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाकर रोक लिया। महिला कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन कर नारेबाजी की।इस दौरान एक महिला नेता बेहोश हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार को 33% महिला आरक्षण को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग को लेकर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने विधानसभा कूच किया। कूच हिम पैलेस, नेहरू कॉलोनी से शुरू हुआ। पुलिस ने रिस्पना पुल के समीप प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। यह भी पढ़ें- कांग्रेसियों ने किया विस कूचा, पुलिस के रोकने पर धक्कामुक्की, नारेबाजी ज्योति रौतेला, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत व प्रदर्शन...