वाराणसी, अगस्त 18 -- वाराणसी। लहुराबीर स्थित आवासीय कार्यालय में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कार्यकर्ताओं के साथ 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गान किया। कांग्रेसजनों ने देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की और स्वतंत्रता आंदोलन की गौरवशाली विरासत को बढ़ाने का संकल्प लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि 'वंदे मातरम्' केवल शब्दों और स्वरों का गीत नहीं है, बल्कि यह भारत की गुलामी के दौर में करोड़ों भारतीयों के भीतर पैदा हुई स्वतंत्रता की चेतना, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण की आवाज है। यह गीत उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों की भावनाओं से जुड़ा है जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने झुकने से इनकार किया।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- वंदे मातरम गान के अपमान पर विरोध प्रदर्शन में महात्मा ग...