आगरा, जनवरी 8 -- शहर की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नगर निगम में धरना प्रदर्शन कर अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। महानगर अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। अमित सिंह ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों ने जन भावना से खिलवाड़ करते हुए धाकरान चौराहा का नाम ढाकरान चौराहा करते हुए बोर्ड लगा दिया है। जिसके कारण धाकड़ समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। शहर में गंगाजल के नाम पर सीवर युक्त पानी की सप्लाई हो रही है। हाल ही में इंदौर में हुई घटना के बाद से शहरवासी गंदे पानी की समस्या को लेकर बहुत ही चिंतित हैं। शहर के चारों तरफ सीवर उफान मार रहे हैं। नियमित सफाई न होने के कारण शहर में चारों तरफ गंदगी फैल रही है। शहर में सर्दी सितम ढा रही है और नगर निगम ने अभी तक रैन बसेरे और अलाव का इंतजाम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.