कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट के सामने किया प्रदर्शन
सुल्तानपुर, जून 24 -- सुलतानपुर,संवाददाता। अयोध्या धाम स्थित भगवान श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाए गए चढ़ावे में कथित घोटाले, गबन और चोरी के आरोपों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों के चंदा चोर मंदिर छोड़ की नारेबाजी कलेक्ट्रेट में गूंजी। कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा और शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग उठाई। इसके पहले कांग्रेसियों ने कांग्रेस कमेटी से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट तक मार्च किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंदा चोर मंदिर छोड़, चंदा चोरों को गिरफ्तार करो,राम भक्तों की आस्था का अपमान बंद करो जैसे नारे लगाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.