आगरा, जुलाई 9 -- महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने बुधवार को वार्ड 43 करबला क्षेत्र का निरीक्षण कर जन समस्याओं को जाना। क्षेत्रीय जनता को समस्याओं के समाधान कराने को जल्द ही नगर निगम पर हल्ला बोल प्रदर्शन करने का आश्वासन दिया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम ने शहर को नरक निगम में तब्दील कर दिया है। स्मार्ट सिटी के नाम पर केंद्र सरकार से आने वाले करोड़ों रुपये का घोटाला हो रहा है। करबला वार्ड की जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रही है। पूरे इलाके की सड़कें टूटी पड़ी हैं। सीवर उफान मार रहे हैं। जलभराव के कारण सड़कों पर गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। नगर निगम इस और ध्यान नहीं दे रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहर में विकास के नाम पर केवल भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने बताया कि शहर की जन समस्य...