हरदोई, जुलाई 22 -- हरदोई, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कचहरी परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, छात्र एकता ज़िंदाबाद, लोकतंत्र बचाओ जैसे नारे लगाए। कचहरी परिसर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाजों से देर तक गूंजता रहा।ज्ञापन में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने, दोषी अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा घायल छात्रों को निःशुल्क उपचार एवं उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग...