मैनपुरी, मार्च 23 -- मैनपुरी। नाबालिग बालिका के गायब हुए डेढ़ महीना बीतने वाला है। गुमशुदगी भी दर्ज हैं, लेकिन पुलिस अभी तक कोई जानकारी नहीं जुटा पाई है। सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पीड़ित परिवार एसपी कार्यालय पहुंचा और पुत्री का जल्द पता लगाए जाने की गुहार लगाई है। थाना कुर्रा के ग्राम बोझी निवासी एक शाक्य परिवार ने बीते 11 फरवरी को पुत्री के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। नाबालिग को गायब हुए डेढ़ महीना बीतने जा रहा है, लेकिन पुलिस व परिजनों को अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। जिससे पीड़ित परिवार अनहोनी होने की आशंका है। पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई न करने पर पीड़ित परिवार ने कांग्रेसियों से संपर्क किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर शहर अध्यक्ष डा. नगेंद्र सिंह व प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान के साथ एक प्रतिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.