कांग्रेसियों ने एसआईआर में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए निकाला मार्च
मुरादाबाद, अक्टूबर 6 -- मुरादाबाद। जिला और महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए मार्च निकाला। कांग्रेस नेताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग की। मार्च के दौरान कांग्रेसी लगातार वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे लगाए। कोठीवाल नगर स्थित कांग्रेस के शिविर कार्यालय से जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर व महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद कुरैशी की अगुवाई में मार्च शुरू हुआ। टाउन हॉल, जीएमडी रोड, ताड़ीखाना और कोर्ट रोड होते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता गुरहट्टी स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे।यहां कार्यालय के सामने जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर ने आरोप लगाया कि एसआईआर की आड़ में मतदाताओं के वोट प्रभावित किए जा रहे हैं। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.