लखीमपुरखीरी, मई 31 -- लखीमपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस भवन पर आयोजित गोष्ठी में जिला उपाध्यक्ष मोहन चंद्र उप्रेती ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने तीर्थ स्थलों के जीर्णोद्धार व मंदिरों के निर्माण के माध्यम से सनातन संस्कृति के संरक्षण में अतुलनीय योगदान दिया। जिला महासचिव वरुण चौधरी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर एक सशक्त शासिका और समाज सुधारक थी। महिला सशक्तिकरण की प्रतीक थी। सती प्रथा की विरोधी और विधवा उत्थान की अग्रदूत बनीं। निवेश कुमार, अब्दुल कयूम, राजेंद्र गुप्ता, जावेद अली एडवोकेट, चंद्रप्रभा अवस्थी, अब्दुल रहीम, लतीफ आजम, मो. सदीक खान, सलीम अहमद, आशीष कुमार अवस्थी आदि आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कांग्रेसियों ने अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मना...