गया, अप्रैल 10 -- शहर के आंबेडकर पार्क के समीप शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी से पूरे देश में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि इस बयान से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता में भी गहरी नाराजगी है। यह केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और दलित समाज का भी अपमान है। कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री से तत्काल सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि खड़गे जी का राजनीतिक अनुभव मुख्यमंत्री से अधिक है, जिससे उन्हें सीख लेनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.